चित्तौड़गढ़, 27 सितंबर।स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ (आरटीए) की चित्तौड़गढ़ उपशाखा के गठन की प्रक्रिया रविवार को नेहरू गार्डन में निर्वाचन अधिकारी अविनाश एवं पर्यवेक्षक जयपाल बुरड़़क के निर्देशन में संपन्न हुई। उपशाखा के सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।गठन प्रक्रिया के दौरान राम रतन को उपशाखा अध्यक्ष एवं अरविंद राठौड़ को उपशाखा मंत्री चुना गया। वहीं शंकरलाल को सभाध्यक्ष, विजय जांगिड़ को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को उपाध्यक्ष तथा नीरज नूनिया को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया।इसी प्रकार सुमन सैनी को संघर्ष समिति संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पिंकी, विमला कुमारी, रेखा सैनी एवं सुमन का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के विधान के अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।