101 यूनिट रक्तदान कर मुस्लिम युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल

:- शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन की मोहब्बत में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

राजेन्द्र बबलू पोखरना

कोटड़ी।स्मार्ट हलचल।कस्बे के नेहरू नगर स्थित मदरसा हनफिया गरीब नवाज़ में राजस्थान मुस्लिम यूथ के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन की याद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और महिलाओं सहित 101 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवा ने पहली बार रक्तदान किया। वहीं रक्तदाताओं ने 10 व 15वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं के उत्साह को देखकर कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने उनकी सराहना की। कार्यक्रम में जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व प्रधान जमनालाल डीडवानिया, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, देवी लाल गुर्जर, धर्मचंद जीनगर, कैलाश तिवाड़ी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक गोपीचंद मीणा ने रक्तदाताओं के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में 15 से 20 महिलाओं ने भी रक्तदान कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। राजस्थान मुस्लिम यूथ के जिलाध्यक्ष इकबाल मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष शाहिद भाई, जिला महासचिव सलीम मंसूरी, आजाद जावेद मंसूरी एवं जाकिर हुसैन सहित संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मौलाना नौमान रजा की सदारत में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों, मदरसा हनफिया गरीब नवाज़ कमेटी एवं अजमत-ए-अहले बैत कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है।।
फोटो