चित्तौड़गढ़ में महाप्रड़ाव और आमरण अनशन की चेतावनी।
एलवा माता मंदिर में हुई अफीम किसान संघ की बैठक, डोडा चूरा आदेश और पट्टे रोकने की धमकी का पुरजोर विरोध
बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
डूंगला, 21 जून।
स्मार्ट हलचल।अफीम किसान संघ राजस्थान-मध्य प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डूंगला तहसील के एलवा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों अफीम मुखिया और किसान उपस्थित हुए। इस दौरान सरकार के डोडा चूरा नष्टीकरण आदेश, पिछले वर्षों के डोडा चूरा की मांग करने और किसानों के अफीम पट्टे रोकने की धमकी का कड़ा विरोध किया गया। बैठक में डूंगला के किसानों को समर्थन देने के लिए कपासन से एक विशेष प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। बैठक की शुरुआत में अतिथियों का उपर्णा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। 23 जून से शुरू होगी विशाल जागृति रैली
अफीम किसान संघ के अध्यक्ष दुर्गेश जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 23 जून (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे डूंगला से ‘अफीम किसान जागृति रैली’ शुरू करने का आह्वान किया है। यह रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ रैली का स्वागत किया जाएगा। रैली का रूट चार्ट:
डूंगला ➡️ बड़ी सादड़ी ➡️ कानोड़ ➡️ भिंडर ➡️ वल्लभनगर ➡️ मावली ➡️ भोपालसागर ➡️ कपासन ➡️ राशमी ➡️ भदेसर ➡️ निम्बाहेड़ा ➡️ बेगूं ➡️ गंगरार ➡️ भीलवाड़ा होते हुए चित्तौड़गढ़। 26 जून को चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव और आमरण अनशन। यह जागृति रैली 26 जून की सुबह चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां किसान अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे और कलेक्ट्रेट के बाहर ही अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू कर देंगे। मांगों को मनवाने के लिए किसान कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर भी बैठेंगे। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों से सहयोग की अपील किसान संघ के अध्यक्ष दुर्गेश जोशी ने क्षेत्र के सभी विधायकों, सांसदों, आम जनता, व्यापारियों और किसान भाइयों से इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार किसानों की सभी 8 सूत्रीय मांगें नहीं मान लेती, तब तक यह महापड़ाव जारी रहेगा। आंदोलन को लंबा चलाने के लिए अलग-अलग तहसीलों के किसान भाई बारी-बारी से अलग-अलग दिन महापड़ाव में शामिल होंगे और संगठन का हौसला बढ़ाएंगे।- दुर्गेश जोशी
अध्यक्ष, अफीम किसान संघ।
