शहरी सेवा शिविरों में समाधान की रफ्तार तेज, 18 जून तक 591 प्रकरणों का निस्तारण

शहरी सेवा शिविरों में समाधान की रफ्तार तेज, 18 जून तक 591 प्रकरणों का निस्तारण

निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी बोले— आमजन को त्वरित राहत पहुंचाना ही शिविरों का उद्देश्य

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों में नगर निगम भीलवाड़ा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ शिविरों में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर रहे हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
नगर निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 18 जून 2026 तक कुल 591 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। इनमें सर्वाधिक जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 433 प्रकरणों का समाधान किया गया, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों को राहत मिली है।
पट्टा एवं राजस्व संबंधी मामलों में भी मिली राहत
शिविरों में अब तक पट्टा जारी करने के 45 प्रकरण, भवन मानचित्र स्वीकृति के 9 प्रकरण, नाम हस्तांतरण के 6 प्रकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के 5 प्रकरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा परिवर्तन के 4 प्रकरण तथा उप-विभाजन के 6 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
आधारभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस:-
शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के समाधान को भी प्राथमिकता दी जा रही है। शिविरों के दौरान स्ट्रीट लाइट लगाने के 13, स्ट्रीट लाइट मरम्मत के 24, सीवर मरम्मत एवं सुधार के 14, नाली मरम्मत के 4 तथा सड़क मरम्मत के 1 प्रकरण का निस्तारण किया गया है।
योजनाओं और प्रमाण पत्रों के मामलों का भी समाधान
इसके अलावा यूडी टैक्स के 6 प्रकरण, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के 3 प्रकरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 4 प्रकरण, फायर एनओसी के 4 प्रकरण तथा जीवीपी ट्रांसफर के 14 प्रकरणों का भी सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
15 जुलाई तक जारी रहेंगे शिविर:-
आयुक्त हेमाराम चौधरी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों के कोई प्रकरण लंबित हैं, वे शहरी सेवा शिविरों में पहुंचकर उनका शीघ्र समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।
निस्तारित प्रकरण:-
पट्टा प्रकरण – 45
भवन मानचित्र – 9
नाम हस्तांतरण – 6
लीज मुक्ति प्रमाण पत्र – 5
लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा – 4
उप-विभाजन – 6
यूडी टैक्स – 6
जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन – 433
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र – 3
पीएम स्वनिधि – 4
नाली मरम्मत – 4
सड़क मरम्मत – 1
स्ट्रीट लाइट स्थापना – 13
स्ट्रीट लाइट मरम्मत – 24
सीवर मरम्मत एवं सुधार – 14
फायर एनओसी – 4
जीवीपी ट्रांसफर – 14
कुल निस्तारित प्रकरण : 591
शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नगर निगम आमजन की समस्याओं का घर-घर समाधान पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल कर रहा है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में शहरवासी उठा रहे हैं।