स्व. दीपक माली की स्मृति में कारोई में चौथा रक्तदान शिविर संपन्न, 121 यूनिट रक्त संग्रह

कोटड़ी श्याम ब्लड सेंटर की टीम ने किया रक्त संग्रह*, *महिलाओं-युवाओं ने दिखाया उत्साह

गुरला (बद्री लाल माली)

स्मार्ट हलचल।विश्व विख्यात ज्योतिष नगरी कारोई में स्वर्गीय दीपक माली के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार, 2 जुलाई को कारोई में चौथा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। नेशनल हाईवे 758 पर स्थित माहेश्वरी भवन, हनुमान मंदिर के पास प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक चले शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
स्व. दीपक माली मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासी कारोई द्वारा आयोजित रक्तदान
शिविर का शुभारंभ स्व. दीपक माली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन संस्थान भीलवाड़ा के तत्वाधान में कोटड़ी श्याम ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह किया।

आयोजकों ने बताया कि स्व. दीपक माली सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए थे।
उनकी स्मृति में हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन होता है और यह लगातार चौथा वर्ष था।* शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।: *कार्यक्रम में गुरला, कारोई, गंगापुर, आमली, भीलवाड़ा, पहुना, भुणास, महेंद्रगढ़ सहित आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।*