Homeराज्यउत्तर प्रदेशनमो ऐप डाउनलोड करने की होड़ में जीते अकबरपुर से दावेदार जीत...

नमो ऐप डाउनलोड करने की होड़ में जीते अकबरपुर से दावेदार जीत सिंह ,प्वाइंट्स एक लाख के पार

नमो ऐप डाउनलोड करने की होड़ में जीते अकबरपुर से दावेदार जीत सिंह ,प्वाइंट्स एक लाख के पार

– सफलता के लिए व्यक्त किया समर्थकों और क्षेत्रीय जनता का आभार

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल/आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा वाले पार्टी की नीतियों और योजनाओं का भरपूर प्रचार प्रसार करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो एप को सर्वाधिक संख्या में डाउनलोड करने का भी अभियान शुरू किए हुए हैं। जिसमें अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल दावेदार जीत प्रताप सिंह भी नमो ऐप डाउनलोड करने का रिकॉर्ड बनाने में अव्वल चल रहे हैं।
उन्होंने हाल में ही “नमों एप” डाउनलोड करने के रूप में 01 लाख पॉइंट्स पार करने का रिकॉर्ड बनाया है !
भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने “नमों एप” पर 100000 पॉइंट्स पार करने का यह आकड़ा कानपुर देहात स्थित अपने समर्थकों की मदद से बनाया।
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी की टिकट के सबसे पहली पसंद माने जाने वाले तेज तर्रार और व्यवहार कुशल वरिष्ठ भाजपा नेता जुझारु जीत प्रताप सिंह इसी के साथ लोगों के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में भी अग्रणी चल रहे हैं।
इस बीच उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को 78 सीटें हर हाल में जिताने के लिए संकल्पबद्ध सैकडो़ं की सदस्य संख्या वाले भारतीय प्रधान संगठन के यूपी अध्यक्ष और अखिल भारतीय क्षत्रिय जागरण मंच के भी मुखिया ठाकुर एस के सिंह ने दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने जुझारू जीत प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया तो वह सर्वाधिक मतों से जीतने वाले अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के पहले प्रत्याशी भी साबित होंगे। वहीं भाजपा नेता दावेदार जीत प्रताप सिंह ने नमों एप” पर 100000 पॉइंट्स पार करने में मिली सफलता के लिए समर्थकों समेत क्षेत्रीय जनता का आभार भी प्रगट किया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES