लाखो साजिशों के बाद भी खरा सोना साबित हुई नंदिनी

नंदिनी के खिलाफ लगे सारे आरोप जांच में निराधार, पुलिस ने पेश की फाइनल रिपोर्ट।

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|सत्यमेवेश्वरो लोके सत्ये धर्मः सदाश्रितः।सत्यमूलाीनि सर्वाणि सत्यान्नास्ति परं पदम्
अतार्थ इस संसार में सत्य ही ईश्वर है। सत्य में ही धर्म आश्रित है। सभी चीजें सत्य पर टिकी हैं और सत्य से बढ़कर कोई पद या स्थान नहीं है।
यह साबित करता है कि सत्य के आगे झूट टिक नही सकता और सही भी कहा है कि झूट के पांव नही होते, ओर यह तब सही साबित हुआ है जब चित्तौड़गढ़ में एक आश्रम संचालिका पर लाख साजिशों के बाद भी व जांच में कांच की भांति शत प्रतिशत सही साबित हुई।
कालिका नगर पुष्पा विहार स्थित खुशहाल वृद्ध आश्रम से जुड़े एक मामले में आश्रम की संचालिका/प्रबंधन से जुड़ी नंदिनी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच पूरी हो गई है। जांच के बाद पुलिस द्वारा न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। पुलिस जांच के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेजों, बयानों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की गई। जांच के निष्कर्ष में नंदिनी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई तथा आरोपों को निराधार पाया गया। पुलिस द्वारा प्रस्तुत फाइनल रिपोर्ट(फाइनल रिपोर्ट-10/26)में पूरे प्रकरण के पीछे साजिश का पहलू सामने आने का भी उल्लेख किया गया है। जिन आरोपों से छवि खराब की गई नंदिनी और उसके परिवार को मानसिक आघात पहुंचाया लेकिन नंदिनी ने सत्य और स्वाभिमान पर समझोता नहीं किया उल्लेखनीय है कि खुशहाल वृद्ध आश्रम के माध्यम से नंदिनी लंबे समय से बुजुर्गों की सेवा एवं देखभाल से जुड़ी हुई हैं। आश्रम में जरूरतमंद एवं बेसहारा बुजुर्गों को रहने, भोजन, चिकित्सा एवं देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। आश्रम को सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर सम्मान एवं सहयोग भी प्राप्त हुआ है। मामले में लगाए गए आरोपों के बाद नंदिनी और खुशहाल वृद्ध आश्रम की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि नहीं होने से मामले को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
इस पूरे मामले पर नंदिनी का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले में जांच एजेंसियों एवं कानून पर विश्वास बनाए रखा और अब उनका उद्देश्य केवल इतना है कि जांच में सामने आए तथ्य भी उसी तरह समाज तक पहुंचें, जिस तरह मामले से जुड़े आरोप लोगों तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि खुशहाल वृद्ध आश्रम का उद्देश्य निराश्रित बुजुर्गों की सेवा और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है और वह आगे भी इसी उद्देश्य और हौसले के साथ कार्य करती रहेंगी क्योकि इन परिस्थितियो ने उन्हें और मजबूत बना दिया हे बुजुर्गों की सेवा के प्रति वह पहले की तरह आगे भी हमेशा समर्पित रहेगी।