(नरेश कुरेडा)
टोंक।स्मार्ट हलचल|जमानत याचिका खारिज होने के बाद नरेश मीणा ने 6 अगस्त को स्वेच्छा से सरेंडर करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा 6 अगस्त सुबह करीब 10 बजे नगरफोर्ट थाने में सरेंडर करेंगे।गौरतलब है कि टोंक की एससी-एसटी कोर्ट ने हाल ही में नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने कानून का पालन करते हुए सरेंडर करने का निर्णय लिया है।हालांकि, सरेंडर की प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में पूरी की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
