भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग, भीलवाड़ा में स्वदेशी जागरण मंच भीलवाड़ा की ओर से संचालित स्वावलंबी अभियान ‘मैं भी स्वदेशी का समर्थक’ का भव्य शंखनाद शंख ध्वनि के साथ किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने स्वदेशी जागरण मंच के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से उपरना ओढ़ाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ल.व. कॉलेज के प्राचार्य भगवती लाल जागेटिया ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संत सानिध्य प्रदान करते हुए परम पूज्य श्री मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सनातन सिद्धांत पर बल दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत सह संयोजक डॉ. देवीलाल साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभी में देशभक्ति का संचार किया और उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प दिलवाया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत पर्यावरण प्रमुख महेश नवहाल, प्रांत सह संयोजक ज्योति वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रोशन लाल पितलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित उपाध्याय, प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, धीरज जोशी, विक्रम चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी त्रिलोक श्रोत्रिय, अनुज कुमार नवहाल, लादू लाल खोईवाल, श्यामलाल डोलिया तथा अन्य पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं मीडिया कवरेज प्राध्यापक सत्येंद्र माली द्वारा प्रदान की गई।
