Homeराजस्थानअलवरराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य रेफरल शिविर कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य रेफरल शिविर कार्यक्रम आयोजित

बानसूर। स्मार्ट हलचल/उप जिला अस्पताल में मंगलवार कों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपखंड स्तरीय रेफरल शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पूर्ण मीणा ने बताया कि बानसूर क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय स्कूल के बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर शिविर लगाया गया। जिसमें सभी बच्चों के अलग अलग बीमारियों की जांच कर इलाज किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्चों की सभी प्रकार की बीमारियों की जांच कर उनका इलाज किया। इस दौरान सुबह से ही शिविर में बच्चों की भीड़ रही ।इस मौके पर टीम प्रभारी डा. राजेन्द्र मोरोड़ीया, फार्मासिस्ट धर्मपाल, योगेश सिंघल, मनोज निर्मल सहित अस्पताल की टीम मौजूद रही।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES