Homeभरतपुरऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नासिक में...

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नासिक में सम्पन्न

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नासिक में सम्पन्न
समाज सेवा में उत्कृष्ट सफलता व कार्य के लिए रामसिंह सैनी को किया सम्मानित
स्मार्ट हलचल/पावटा
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) नई दिल्ली की त्रैमासिक बैठक महाराष्ट्र के नासिक में औरंगाबाद रोड़ स्थित धन लक्ष्मी बैंकट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। त्रैमासिक बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी ने कहा कि सभी इकाई अपने कर्तव्य का सही रूप से पालन कर रही है। उन्होने महिलाओं को समाज कार्य मे जिम्मेदारी से कार्य करने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही देश में इस वर्ष होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को भागीदारी बढ़ाने के लिये कमेटी का गठन किया। यह कमेटी इच्छुक कार्यकर्ताओं से बॉयोडाटा लेकर चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी बनवाने में हरसंभव प्रयास करेगी व प्रमुख दलों से माली समाज के लोगों को अधिक से अधिक टिकिट देने की मांग करेगी। कुंभ नगरी में आयोजित त्रैमासिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सैनी को अग्रणी नेता व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता व कार्य के उपलक्ष्य में मोमेंटो व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोर कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर दिनेश सैनी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूर्व विधायक कमलेश सैनी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप सैनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत पुष्कर, राष्ट्रीय संगठन महासचिव राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव राधेश्याम सैनी, पी.एम. सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली, प्रदेश सह सचिव कैलाश चंद चौहान, उपाध्यक्ष पुखराज दगदी, जावरा म.प्र. के मोहन पटेल, महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष विजय भाऊ, संदीप सैनी, भंवरलाल माली, किशोरी लाल सैनी, रामसिंह पाथराण, दानाराम गहलोत और पूरे भारत के हर राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्य गणों ने भाग लिया।
संवाददाता ओमप्रकाश शर्मा पावटा

RELATED ARTICLES