गुरुदेव के आशीर्वाद से शुरू हरित महाअभियान, 200 पौधों रोपे मेडिकल कॉलेज परिसर
कोटा। स्मार्ट हलचल|तपोभूमि प्रणेता आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संचालित ‘एक करोड़ वृक्ष’ अभियान को मंगलवार को कोटा में गति मिली। राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार, कोटा के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज स्पोर्ट्स ग्राउंड परिसर में वर्ष-2026 के द्वितिय पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें 200 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
चैयरमेन यतीश जैन खेडावाला ने बताया कि कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज, कोटा के प्राचार्य डॉ. निलेश जैन, नगर निगम कोटा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी तथा सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से उपलब्ध कराए गए पौधों के माध्यम से अभियान को गति मिली।
अध्यक्ष लोकेश जैन व महामंत्री नवीन दौराया ने बताया कि कार्यक्रम के आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज ससंघ का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उपस्थित जनों ने गुरुदेव के ‘एक करोड़ वृक्ष’ संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार के चेयरमैन यतीश जैन खेड़ावाला, अध्यक्ष लोकेश जैन, महामंत्री नवीन दौराया, कोषाध्यक्ष अजय जैन, नितेश जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र पिड़ावा, राजीव पाटनी, अंकुर बाकलीवाल, अभिनन्दन कोटिया, पंकज लुहाड़िया, चेतन जैन तथा रॉबिन काला ने अभियान के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
सकल समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज व कोटा के प्राचार्य डॉ. निलेश जैन ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत लगाए गए सभी 41 पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया गया।
