लायंस क्लब ने सफाई कर्मियों और सुरक्षा गार्ड्स का किया अभिनंदन
कोटा, 24 जुलाई। स्मार्ट हलचल|लायंस क्लब कोटा ने शुक्रवार को हमारे राष्ट्र के बिना वर्दी के नायक थीम पर आधारित सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बतया कि कार्यक्रम के तहत समाज को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 11 सफाई कर्मियों एवं सुरक्षा गार्ड्स का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे राजीव गांधी नगर स्थित स्काईलाइन परिसर में हुआ।
सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि सुबह 11 बजे कोमल पथ, राजीव गांधी नगर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 51 फलदार, छायादार एवं पुष्पीय पौधे रोपे गए। क्लब सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। अध्यक्ष लायन रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि समाज के वास्तविक नायक वे लोग हैं, जो प्रतिदिन निस्वार्थ भाव से स्वच्छता और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं।
इस अवसर पर क्लब सचिव लक्ष्मीकांत पारीक, कोषाध्यक्ष विजय काबरा,कल्पना शर्मा, राजकुमार लड्ढा, ऊष्मा लड्ढा, प्रमिला पारीक, एमजेएफ अजय कुमार गुप्ता, जुगल किशोर सोनी,जे.पी. गुप्ता, प्रभा विजयवर्गीय सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
