स्मार्ट हलचल।मांडलगढ़ नगरपालिका कार्यालय में लंबे समय से कई अधिकारियों व कर्मचारियों के पद रिक्त होने से शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । नगरवासी रामु सिंधी,प्रिंस सिंधी, भरत खटीक सहित अन्य नगरवासियों ने बताया कि नगरपालिका में नगरवासियों के आवश्यक कार्य समय पर अधिकारियों व कार्मिकों के अभाव में सम्पादित नही हो पा रहे है जिसके चलते नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विदित रहे कि नगरपालिका कार्यालय में लंबे समय से एलडीसी यूडीसी जेईएन अकाउंटेंट ,फायरमैन सहित अन्य पदों के रिक्त होने से लोग दफ्तर के चक्कर काट रहे है। समस्या से विधायक गोपाल खंडेलवाल को नगरवासियों ने अवगत कराया व रिक्त पदों को जल्द भरवाने की मांग की। विधायक खंडेलवाल ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी श्रीमती स्वाति को साथ लेकर नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया व जिला कलेक्टर को भी समस्या से अवगत करवाकर नगरवासियों को समस्या से राहत प्रदान करवाने की मांग की। उधर नगरपालिका में उक्त पदों के रिक्त होने से नगरवासियों के आवश्यक कार्यो में निर्माण स्वीकृति, नामांतरण,पुष्तैनी पट्टा, आवास योजना सहित अन्य कार्यो का सम्पादन समय पर हो पा रहा है जिसके चलते नगरवासी परेशान है। विधायक खंडेलवाल ने नगरवासियों को रिक्त पदों की जल्द पूर्ति कर नगरवासियों को राहत प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
