उद्योग, निवेश और पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमकेगा कोटा, तीन दिन जुटेंगे देशभर के दिग्गज

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, पद्म भूषण डॉ. डी.आर. मेहता सहित उद्योग, बैंकिंग और व्यापार जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां करेंगी शिरकत

500 से अधिक उद्यमी, उद्योगपति और निवेशक होंगे शामिल; 63 विदेशी दूतावासों को निमंत्रण, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश के नए रास्ते तलाशे जाएंगे

कोटा।स्मार्ट हलचल|शिक्षा नगरी कोटा अब अपनी औद्योगिक क्षमता, व्यापारिक संभावनाओं और पर्यटन विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल करने जा रहा है। बीएनआई कोटा जिला की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक बूंदी रोड स्थित हरियाली रिसॉर्ट में आयोजित होने वाला बीएनआई औद्योगिक एवं पर्यटन शिखर सम्मेलन-2.0 हाड़ौती के आर्थिक विकास और व्यावसायिक विस्तार का महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक उद्यमी, उद्योगपति, निवेशक, व्यवसायी और विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि जुटेंगे। इन्हीं संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से बीएनआई कोटा चेप्टर,होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान व कोटा व्यापार संघ की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक बूंदी रोड स्थित हरियाली रिसॉर्ट में ‘इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म समिट-2.0’ का आयोजन किया जाएगा।समिट के पोस्टर विमोचन में एसएसआई कोटा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गोविंदराम मित्तल, फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी सहित बीएनआई के पदाधिकारी बीएनआई कोटा के कार्यकारी निदेशक प्रियांक गुप्ता, पीयूष गुप्ता एवं दर्शन कोठारी बीएनआई चंबल के अध्यक्ष अमान खान, उपाध्यक्ष आयुष जैन एवं सचिव प्रतीक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

एवं आयोजन समिति से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यकारी निदेशक प्रियांक गुप्ता ने बताया कि इसमें देश की वित्तीय, औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां कोटा पहुंचेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 दिसंबर को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समापन दिवस 20 दिसंबर को राजस्थान रेडक्रॉस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि होंगे। देश के वित्तीय और औद्योगिक जगत की प्रतिष्ठित हस्ती पद्म भूषण डॉ. डी.आर. मेहता, उद्योग भूषण डॉ. गोविंदराम मित्तल, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ताराचंद गोयल सहित अनेक प्रमुख व्यक्तित्वों का मार्गदर्शन और सहभागिता इस आयोजन को विशेष महत्व देगी।

वित्तीय और औद्योगिक जगत के दिग्गजों का मिलेगा मार्गदर्शन
सम्मेलन से संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में पद्म भूषण डॉ. डी.आर. मेहता,भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व उप-गवर्नर; उद्योग भूषण डॉ. गोविंदराम मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष एसएसआई कोटा तथा लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ताराचंद गोयल जुड़े हैं।
राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े डॉ. के.एल. जैन मुख्य सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।
प्रमुख सलाहकारों में राजस्थान व्यापार एवं उद्योग महासंघ (फोर्टी) के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के शीर्ष निकाय के अध्यक्ष विमल सिंघवी, एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, भारतीय रियल एस्टेट विकासकर्ता संघ परिसंघ के उपाध्यक्ष डॉ. के.सी. परवाल, अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ राजस्थान के उपाध्यक्ष महेश पालीवाल तथा रणनीतिक विचारक ज्योति कुमार कोठारी शामिल हैं।
डॉ. गोविंदराम मित्तल ने हाड़ौती की औद्योगिक क्षमता और स्थानीय उत्पादों को व्यापक राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है। वहीं अशोक माहेश्वरी ने उद्योग, व्यापार और पर्यटन को एक मंच पर लाने की इस पहल को स्थानीय व्यवसायों के विस्तार तथा हाड़ौती के पर्यटन प्रचार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कोटा पहुंचेंगे देशभर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व
निदेशक पीयूष गुप्ता एवं दर्शन कोठारी ने बताया कि सम्मेलन में पद्म भूषण डॉ. डी.आर. मेहता की सहभागिता की पुष्टि हो चुकी है। वे व्यवसाय में सामाजिक उत्तरदायित्व और समाज के प्रति उद्यमों की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।
इसके अलावा कोटा के युवराज जयदेव सिंह, बीएनआई उत्तर भारत के प्रबंध निदेशक सुनील के. तथा बूंदी के महाराजा वंशवर्धन सिंह की सहभागिता भी सुनिश्चित है।
उद्यमी मिथुन संचेती और गणपत एल. चौधरी सहित अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को भी आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से थाईलैंड की राजदूत को भी आमंत्रण भेजा गया है।

63 विदेशी दूतावासों तक पहुंचा निमंत्रण, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंडप की तैयारी
अमान खान व आयुष जैन ने बताया कि सम्मेलन में केवल देश के उद्योग और व्यापार जगत को ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक समुदाय को भी जोड़ने की तैयारी है। आयोजकों के अनुसार, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए 63 विदेशी दूतावासों एवं मिशनों को निमंत्रण भेजे गए हैं। एशियाई और अफ्रीकी देशों के साथ व्यापारिक संपर्क विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंडप के माध्यम से आयात-निर्यात, विदेशी निवेश, व्यापारिक साझेदारी और पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशने की योजना है। प्रदर्शनी में विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों, सेवाओं, तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी।

कोटा के उद्योगों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार
गोविंद राम मित्तल ने कहा कि कोटा एवं हाड़ौती क्षेत्र में कोटा स्टोन, रासायनिक एवं उर्वरक उद्योग, कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, लघु एवं मध्यम उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। समिट में इन क्षेत्रों के उद्यमियों को संभावित निवेशकों, डीलर्स, वितरकों, सप्लायर्स और बिजनेस पार्टनर्स से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।कोटा केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, निवेश, उद्यमिता और पर्यटन की व्यापक संभावनाओं वाला शहर है। समिट-2.0 इन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ कोटा और हाड़ौती के आर्थिक विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन औद्योगिक, व्यापारिक एवं पर्यटन विकास को एक साथ गति देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे स्थानीय उत्पादों एवं उद्योगों को प्रदर्शन का अवसर मिलेगा, वहीं हाड़ौती के पर्यटन स्थलों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और प्रमोशन भी होगा। देशभर से आने वाले उद्यमियों को हाड़ौती के औद्योगिक उत्पादन, व्यापारिक गतिविधियों तथा यहां निवेश की संभावनाओं से परिचित कराया जा सकेगा।स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना, नए उद्योगों को प्रोत्साहित करना, निवेश आकर्षित करना, युवाओं के लिए उद्यमिता के अवसर विकसित करना और पर्यटन आधारित रोजगार को बढ़ावा देना इसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

कोटा स्टोन से लेकर लघु एवं मध्यम उद्योगों तक, स्थानीय उद्योगों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार
प्रतीक गुप्ता सम्मेलन में कोटा स्टोन, रसायन एवं उर्वरक, कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, लघु एवं मध्यम उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी और पेशेवर सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।
स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रदर्शन के साथ देशभर के विक्रेताओं, वितरकों, आपूर्तिकर्ताओं, निवेशकों और संभावित व्यावसायिक साझेदारों से सीधे संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा। वित्तीय सहयोग, नवाचार, नए बाजार और व्यावसायिक विस्तार पर विशेषज्ञ सत्र एवं संवाद भी आयोजित होंगे।