राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ महेश चंद्र मीणा अलवर जिले के जिला अध्यक्ष मनोनीत

जयपुर-अलवर।स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा की सहमति से महेश चंद्र मीणा पत्रकार को अलवर जिले के पत्रकार संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महेश चंद्र मीणा को बधाई देते हुए निर्देशित किया है कि वे आगामी एक माह के भीतर जिले की सभी तहसीलों में तहसील अध्यक्षों का मनोनयन पूर्ण करें तथा अलवर जिले की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत करें। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महेश चंद्र मीणा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस नव नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय ग्रामीण अध्यक्ष जगदीश मीणा एवं, महामंत्री देवीलाल बैरवा, प्रदेश सचिव भरत देवड़वाल ने हर्ष व्यक्त किया है। पत्रकार साथियों ने भी महेश चंद्र मीणा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाइयां दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अलवर जिले में पत्रकार हितों के लिए संगठन और मजबूती से कार्य करेगा।