राष्ट्रीय संत भारत गौरव आचार्य 108 श्री पुलक सागर जी महाराज का चित्तौड़गढ़ आगमन पर कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

चित्तौड़गढ़, 6 जुलाई।स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय संत भारत गौरव आचार्य 108 श्री पुलक सागर जी महाराज के पावन चित्तौड़गढ़ आगमन पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेशन से निंबाहेड़ा रोड स्थित कृषि उपज मंडी गेट के बाहर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि संत श्री के स्वागत के अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाएं एवं पुष्पवर्षा कर आचार्य श्री का आत्मीय अभिनंदन किया तथा उनके आशीर्वचन प्राप्त किए।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, अनिल सोनी, विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, मोहनसिंह भाटी, अर्जुन रायका, कमल गुर्जर, गोविंद शर्मा, प्रमोद सिंह तंवर, राकेश घारू, गणेश जाटोलिया, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, शंभुलाल प्रजापत, रामेश्वर बैरवा, मंजू मूंदड़ा, कलिका जैन, नितिन वर्मा, मनोहर मेनारिया, गजेंद्र सिंह भाटी, श्रीलाल गुर्जर, नवीन जैन, गिरिवर सिंह, देवीलाल गुर्जर, शंभुलाल गाडरी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।