राहुल पारीक बने लघु उद्योग भारती में मीडिया प्रभारी
कोटा।स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती (कोटा इकाई) ने सत्र 2025-2027 के लिए राहुल पारीक को संस्था के मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। संगठन के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण को इस जिम्मेदारी का आधार बताया गया है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रवक्ता (मीडिया प्रभारी) के रूप में पारीक की जिम्मेदारी संस्था की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना, मीडिया के साथ समन्वय स्थापित रखना, समाचार व सूचनाओं का प्रसारण करना तथा संगठन की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करना होगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पारीक अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा संस्था की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
