जयपुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय सिंह मीणा का भव्य स्वागत

जयपुर। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय सिंह मीणा के जयपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कैलाश मीणा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश मीणा, कुंजीलाल मीणा, नानक राम मीणा तथा नटवर लाल मीणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने आदिवासी समाज की एकता और अधिकारों के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।