राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के जयपुर संभाग प्रभारी राजेंद्र कुमार मीणा बने सरपंच, 74 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

सायपुरा।स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के जयपुर संभाग प्रभारी राजेंद्र कुमार मीणा ने ग्राम पंचायत सायपुरा से सरपंच पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 74 वोटों के बड़े अंतर से हराकर विजय हासिल की। उनकी जीत से समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।राजेंद्र कुमार मीणा की इस ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मंच की ओर से कहा गया कि संगठन में जयपुर संभाग प्रभारी के रूप में राजेंद्र कुमार मीणा की सक्रिय भूमिका रही है। अब सरपंच के रूप में उन्हें ग्रामीणों की सेवा और गांव के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

मंच ने जताया विश्वास

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने विश्वास जताया कि राजेंद्र कुमार मीणा ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए गांव में शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देंगे। साथ ही सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच की ओर से राजेंद्र कुमार मीणा को सरपंच निर्वाचित होने पर पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।