भीलवाड़ा दाधीच समाज को तिवाड़ी परिवार की ओर से पुनः 20 लाख रुपये की सहयोग राशि भेंट

पूर्व में दिए गए 1 करोड़ रुपये से समाज को मिले दो महत्वपूर्ण भवन, अब पुण्य स्मृति में फिर किया अनुकरणीय सहयोग

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|समाजसेवा और परोपकार की भावना को साकार करते हुए भामाशाह स्वर्गीय श्री विश्वेश्वर जी तिवाड़ी का परिवार निरंतर समाजहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।स्वर्गीय श्री विश्वेश्वर जी तिवाड़ी द्वारा पूर्व में भीलवाड़ा दाधीच समाज को 1 करोड़ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई थी। इस राशि से सुभाषनगर में विश्वेश्वर तिवाड़ी सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया, जो आज समाज के विभिन्न आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।इसके साथ ही प्राइवेट बस स्टैंड के समीप समाज के लिए एसी कमरे एवं एसी हॉल का निर्माण भी करवाया गया, जो समाजबंधुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित हो रहा है।

इसी सेवा और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज स्वर्गीय श्री विश्वेश्वर जी तिवाड़ी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र श्री दिनेश तिवाड़ी, श्री सुरेश तिवाड़ी एवं सुपुत्री श्रीमती सुनंदा दायमा द्वारा भीलवाड़ा दाधीच समाज न्यास ओर जिला दाधीच मंडल को पुनः 10-10 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया। यह सहयोग राशि समाज के विकास एवं जनहित के कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगी।

तिवाड़ी परिवार द्वारा निरंतर समाज के प्रति दिखाई जा रही उदारता, समर्पण एवं सेवा भावना निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। ऐसे दानवीर एवं समाजहितैषी परिवारों का योगदान समाज की प्रगति में सदैव स्मरणीय रहेगा।

भीलवाड़ा दाधीच समाज तिवाड़ी परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस पुनीत सहयोग के लिए परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद प्रेषित करता है।

समाज के प्रति आपका यह समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।