राष्ट्रीय एकता,सांस्कृतिक गौरव और मातृभूमि के प्रति सम्मान भावना हो सकेगी जागृत

राष्ट्र गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया सामूहिक गान

काछोला 25 सितम्बर – स्मार्ट हलचल|काछोला कस्बे सहित क्षेत्र के सरथला, थलकलां,मानपुरा,महुआ,पीएम श्री सीनियर स्कूल धामनिया में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को विद्यालयों और संस्थानों में विद्यार्थियों द्वारा भव्य सामूहिक गायन का आयोजन प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा के सानिध्य में किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों के साथ प्रभारी जगदीश मंत्री,प्रकाश चतुर्वेदी,राजकुमार चौधरी,राजकुमार प्रजापत,लोकेश मीणा,बरखा मीणा सहित आदि उपस्थित थे।वही धामनिया प्राथमिक विद्यालय में आयोजन किया गया इस अवसर प

राष्ट्रव्यापी आयोजन:प्रभारी जगदीश मंत्री ने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर 25 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे ‘नमामी भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस ऐतिहासिक पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान और “एक स्वर, एक संकल्प, एक भारत” की भावना से जोड़ना और कहा कि यह आयोजन सिर्फ सामूहिक गान तक सीमित नहीं है।यह राष्ट्रीय एकता,सांस्कृतिक गौरव,और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावनाएं लोगों तक पहुंचाने का मौका है।