भीलवाड़ा । 7 मार्च 2022 में मंडपिया चौकी के सामने नाकाबानी के दौरान मंगरोप पुलिस ने 4 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को पकड़ा था उक्त कार्यवाही को मंगरोप थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी मोतीलाल के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया था । नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तस्कर से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया था । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चेनाराम पुत्र मांगीलाल गुंदरावत निवासी जीवा नीमच सिटी बताया ओर मादक पदार्थ को परमानंद जाट निवासी बरखेड़ादेव, मल्हारगढ़ मंदसौर निवासी से खरीदना कबूल किया था । खरीददार को पुलिस ने उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया ओर एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में चार्जशीट पेश की । विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने इस मामले की पैरवी करते हुए सुनवाई के दौरान 8 गवाह ओर 78 दस्तावेज दाखिल किए । एनडीपीएस न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए 15-15 साल कठोर कारावास ओर डेढ़ डेढ़ लाख रु से दंडित किया ।
