Homeराज्यउत्तर प्रदेशमहापौर द्वारा किया गया ज़ोन दो कार्यालय व जलकल विभाग का औचक...

महापौर द्वारा किया गया ज़ोन दो कार्यालय व जलकल विभाग का औचक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के द्वारा ज़ोन 02 कार्यालय एवं जलकल विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। कल नगर निगम मुख्यालय का औचक रूप से निरीक्षण कर कर्मचारियों व बाबुओं की बड़ी संख्या में अनुपस्थिति पाए जाने के पश्चात महापौर द्वारा आज पुनः जलकल विभाग और ज़ोन 02 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

ज़ोन 02 के ज़ोनल कार्यालय में एवं जलकल विभाग के निरीक्षण में मुख्य रूप से अधिकारी, बाबुओं और कर्मचारियों की हाजिरी का जायजा लिया गया। समय से न आने पर, कार्यालय आने के बाद अपनी हाज़िरी लगाने में हिला हवाली करने इत्यादि मामलों को लेकर रवैया सुधारने और जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन किये जाने जैसे आवशयक निर्देश महापौर जी द्वारा दिये गए।इसके अतिरिक्त डिस्पैच रजिस्टर चेक किये गए। साथ ही महापौर के द्वारा शिकायत कर्ताओं को फोन कर फीड बैक लेकर संतुष्टि की गई कि शिकायत कर्ताओं की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण ससमय हो रहा है या नही। निरीक्षण के दौरान स्थितियां संतोषजनक पाई गईं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES