चौथमाता मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
अलकेश पारीक
जहाजपुररेगर समाज जहाजपुर की ओर से 10 अक्टूबर 2026 को श्री चौथमाता मंदिर प्रांगण में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने और नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद समाजजनों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।बैठक में **रामस्वरूप जी ठागरिया को अध्यक्ष** निर्वाचित किया गया। वहीं रामप्रसाद आलोरिया को उपाध्यक्ष, महावीर प्रसाद आलोरिया को कोषाध्यक्ष, विजय कुमार तलेटिया को महामंत्री, कालू लाल को प्रचार मंत्री तथा लोकेश तुकलिया को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर सहमति जताते हुए समाज की एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
नवीन कार्यकारिणी के गठन से समाज में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई। समस्त रेगर समाज जहाजपुर की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।