आईटीआई भरतपुर में स्वीप गतिविधियों के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, 14 अगस्त। स्मार्ट हलचल|राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भरतपुर में जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के नाम” शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता भाषण दिये गए। प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक से मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्थान प्रभारी चन्द्रमोहन मीना एवं समस्त अनुदेशकों ने प्रशिक्षार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अंत में सभी उपस्थितजन को मतदान शपथ दिलाई गई तथा आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।