अजीम खान चिनायटा
हिण्डौन।स्मार्ट हलचल|हिण्डौन उपखंड के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) जगदीश गौड़ ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।जगदीश गौड़ इससे पहले करौली एसडीएम के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में जारी तबादला सूची में उनका सीकर जिले से स्थानांतरण कर हिण्डौन एसडीएम के पद पर नियुक्ति की गई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम गौड़ ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना रहेगा। उन्होंने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को समझने के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई पर जोर देने की बात कही।
गौड़ के हिंडौन में पूर्व अनुभव और करौली एसडीएम के रूप में कार्य करने के कारण स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि हिण्डौन क्षेत्र में सड़क, जलभराव, यातायात, बिजली, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं के समाधान को लेकर नए एसडीएम की कार्यशैली किस तरह नजर आती है।
नए एसडीएम के पदभार संभालने के साथ ही हिण्डौन के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई है
