अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई में नई टीम, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में संगठन विस्तार की कमान युवाओं को सौंपी

(पंकज पोरवाल)

हरीश अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, यशवंत मंगल प्रदेश युवा अध्यक्ष, पंकज अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की दक्षिण-पश्चिम राजस्थान युवा इकाई को नई ऊर्जा और सांगठनिक मजबूती देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की सहमति, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल के निर्देश एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में युवा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में हरीश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, उदयपुर के यशवंत मंगल को प्रदेश युवा अध्यक्ष, भीलवाड़ा के पंकज अग्रवाल को प्रदेश युवा महामंत्री, पिंडवाड़ा के कपिल अग्रवाल को प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष तथा रिकेन अग्रवाल को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई कि वे अपनी सक्रियता, सांगठनिक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण के साथ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अग्र-युवा शक्ति को एकजुट करने तथा संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही युवा वर्ग में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. गुप्ता, प्रदेश चेयरमैन नितिन बंसल, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अमित नागोरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।