पारसोली। स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी पारसोली मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पारसोली थाना के नवनियुक्त सीआई श्री आशुतोष सिंह से मंडल अध्यक्ष श्री राकेश पितलिया के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा तथा पारसोली क्षेत्र में हाल के समय में हुई चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की चिंताओं से सीआई साहब को अवगत कराया।
नवनियुक्त सीआई श्री आशुतोष सिंह ने भरोसा दिलाया कि पारसोली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा चोरी जैसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर कुमावत उप प्रधान गोदू लाल गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणावत पंचायत समिति सदस्य रतन लाल धाकड़ लाला राम कुमावत कमलेश धाकड़ लाभचंद धाकड़ पारसोली मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
