कोटड़ी ब्लॉक में नवनियुक्त शिक्षा अधिकारियों व एनआईएस प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक का किया सम्मान

शारीरिक शिक्षकों ने किया स्वागत, खेल एवं विभागीय कार्यों में ब्लॉक को जिले में अग्रणी बनाने का लिया संकल्प

कोटड़ी

कोटड़ी, स्मार्ट हलचल। प्रारंभिक जिला शिक्षा शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र खटीक (कोदिया) के सानिध्य में कोटड़ी ब्लॉक के नवनियुक्त सीबीईओ जगदीशनारायण मीणा, एसीबीईओ कल्पना कुर्मी, आरपी प्रहलाद त्रिपाठी, जीवन कुमार जाट तथा हाल ही में बेंगलुरु से एनआईएस कबड्डी का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शारीरिक शिक्षक श्योराज गुर्जर का ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सीबीईओ जगदीशनारायण मीणा ने शारीरिक शिक्षकों से खेल गतिविधियों में कोटड़ी ब्लॉक को जिले में प्रथम स्थान पर पहुंचाने तथा विभाग द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीम भावना एवं समन्वय से कार्य करते हुए ब्लॉक को नई पहचान दिलाई जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान एसीबीईओ कल्पना कुर्मी का स्वागत अन्नू खटीक एवं सुनीता खटीक ने किया। वहीं ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षकों ने एक स्वर में विभागीय गतिविधियों एवं खेल प्रतियोगिताओं में कोटड़ी ब्लॉक को जिले में अग्रणी बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कृष्णगोपाल पाराशर, जगदीश चंद्र कष्ट, शांतिलाल लक्षकार, राजूलाल खटीक, सुरेश बाबेल, शंकर रैदास, रमन पहाड़िया, जमनालाल तेली, किशन धाकड़, नितेश गारू, इमरान खान, अनिल बैरवा, दीपक कोली, शुभम सोनी, मुकेश तेली सहित बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।