अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।माली-सैनी समाज जिला ब्यावर के समस्त बास एवं ढाणी अध्यक्षों द्वारा नवनियुक्त NSUI जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सांखला का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक सक्रिय कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पूरे समाज में खुशी की लहर है।समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने कांग्रेस व NSUI के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांखला की नियुक्ति युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए छात्र हितों और समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
प्रतिभाशाली युवाओं के साथ है समाज: सोलंकी
माली समाज के जिला अध्यक्ष रामदेव जी सोलंकी ने कहा कि समाज हमेशा प्रतिभाशाली एवं कर्मठ युवाओं के साथ खड़ा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि शैलेन्द्र सांखला अपने नेतृत्व से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
यह रहे उपस्थित:
इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामदेव जी सोलंकी, मोहनलाल दगदी (बड़ा बास अध्यक्ष), कैलाश गहलोत, सत्यनारायण पालड़िया, मुकेश सोलंकी, करण गहलोत, श्यामलाल पंच, मनोज सांखला, टिकमचंद माली, रामेश्वर बर, ओगड़राम गिरी, गोपाल गहलोत, मानक चौहान, सोहनलाल चौहान, मोतीलाल चौहान सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सांखला के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
