मंजू मीणा बनीं राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच की राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली।स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच (NAEM) ने संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से मंजू मीणा को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार के निर्देशन में राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा (वरिष्ठ पत्रकार) ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने विश्वास जताया कि मंजू मीणा राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से देशभर में प्रस्तुत करेंगी। साथ ही आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, सामाजिक एकता, महिला सशक्तीकरण और जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच देशभर में आदिवासी समाज को एकजुट करने, युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन में नई जिम्मेदारियां देकर योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मंजू मीणा की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।