Homeभीलवाड़ाभगवान परशुराम की शोभायात्रा 9 को निकालेगा ब्राह्मण समाज

भगवान परशुराम की शोभायात्रा 9 को निकालेगा ब्राह्मण समाज

अक्षय शर्मा

भीलवाड़ा। परशुराम सेवा संस्थान के तत्वाधान में ब्राह्मणों की कुई पर राजेन्द्र सारस्वत की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज के प्रमुख जनों की सभा हुई, जिसमें परशुराम जयन्ति मनाने पर विचार विमर्श किया गया। छ:न्यात ब्राह्मण समाज सम्पति ट्रस्ट के अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने महोत्सव समिति का गठन करने का सुझाव दिया। 9 मार्च को सायंकाल परशुराम सर्किल से चित्रकुट धाम तक भव्य शोभा यात्रा निकालकर स्नेह भोज आयोजित करना तथा 10 मार्च को सायंकाल भगवान परशुराम की महा आरती एवं सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम सर्वसहमति से तय किया गया। नरेश ओझा हरि कंठ, चन्द्रशेखर शर्मा, संजय पारिक, दुर्गाशंकर पारिक, राजेन्द्र कुमार पाराशर, शम्भुलाल जोशि ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान अध्यक्ष सारस्वत ने बताया कि हम शीघ्र ही परशुराम जन्मोत्सव समिति का गठन करेंगे जिसमें 21 सदस्य होंगे। 10 के टोकन के साथ पीले चावल वितरित करते हुए शोभा यात्रा एवं स्नेहभोज हेतु भीलवाडा शहर के घर घर में निमंत्रण देंगे। कॉलोनीयों में वरिष्ठ युवा, महिला की तियुक्ति करेंगे। सभा का संचालन एडवोकेट विकास व्यास ने किया।

RELATED ARTICLES