ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के सायंकाल ग्राम सेमलपुरा में आगमन पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में रात्री चोपाल का आयोजन किया गया।
रात्री चोपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ का मोके पर ही निराकरण करते हुए विधायक आक्या ने कहा की भाजपा नेतृत्व वाली भजनलाल शर्मा सरकार ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगारन्मुख कार्यक्रम, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। सड़को, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण आधारभुत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली है।
विधानसभा रथ प्रभारी लादुलाल तेली ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वेन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। रथ के ग्राम एराल में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर, बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ रामेश्वर धाकड़, प्रहलाद तैली, रामसिंह सिसोदिया, कैलाश गिरी, रतन धाकड़, भगवानलाल धाकड़, श्यामलाल धाकड़, हस्तीमल धाकड़, सत्यनारायण मीणा, भैरू साहु, कमलेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
