Homeभीलवाड़ानिजी फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में कटा श्रमिक का गला, मचा हडकंप,...

निजी फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में कटा श्रमिक का गला, मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । हमीरगढ़ थाना इलाके में स्थित एक निजी फैक्ट्री में एक श्रमिक का संदिग्ध परिस्थितियों में गला कट गया। इस घटना से वहां कार्यरत अन्य स्टॉफ में हडकंप मच गया। घायल श्रमिक को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहा उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका ऑपरेशन किया गया। फिल्हाल श्रमिक का उपचार जारी है। घायल श्रमिक बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

हमीरगढ़ थाने के दीवान विकास कुमार ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिला निवासी और अभी यहां आजाद नगर में रह रहे राजीव पांडेय पिता नागेश्वर पांडे स्वरुपगंज पुलिया के नजदीक स्थित अनंत फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार रात राजीव फैक्ट्री में काम कर रहा था, जो आज अल सुबह फैक्ट्री परिसर में ही स्थित गोदाम में आराम करने गया, जहां उसका संदिग्ध परिस्थितियों में गला कट गया। इससे वह लहूलुहान हो गया। राजीव लहूलुहान हालत में स्टॉफ के पास पहुंचा, जिसे बाद में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां उसके गले का ऑपरेशन किया गया। फिल्हाल उसका उपचार जारी है।सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन घायल बयान देने की स्थिति में नहीं था, इसके चलते उसके बयान नहीं लिये जा सके। बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी कि राजीव का गला उसने खुद ही काटा या किसी और ने अथवा वह किसी हादसे का शिकार हुआ। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES