रायला। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2026 के घोषित परिणाम में जसवंतपुरा विद्यालय की छात्रा दिव्या माली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
परीक्षा परिणाम सामने आते ही अभिभावकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था प्रधान सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित छात्रा को भारत सरकार की ओर से आगामी शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उसे आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
