आर्य गुरूकुल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण का दिया संदेश, किया वृक्षारोपण
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन है। यह अपनी संस्कृति, आस्था और भविष्य को बचाने का अभियान है। “जल है तो कल है” केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन का सत्य है। यदि आज जल संरक्षण किया जाएगा तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।
यह विचार चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को आर्य गुरूकुल गौशाला परिसर में पशुपालन एवं गौपालन विभाग द्वारा आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी बीनू देवल ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण, जल संचयन तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का अनुरोध किया।
इस दौरान विधायक आक्या सहित उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने जल, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया, पक्षियों के लिए परिंडे लगाए तथा गौमाता को हरा चारा खिलाया।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री रघु शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन सुशील शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, नवीन पटवारी, विश्वनाथ टांक, चंद्रशेखर सोनी, सुधीर जैन, राजन माली, अविनाश शर्मा, विनीत तिवारी, राजकुमार तोलंबिया, गुरूकुल संचालक आचार्य चंद्रदेव, हीरानंद शास्त्री, सार्वदेशिक आर्य वीर दल संचालक आचार्य नंदकिशोर, प्रांतीय संचालक भवदेव शास्त्री, संभाग संचालक विशाल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।
