कोई बच्चा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से वंचित ना रह जाए

काछोला सेक्टर में घर घर जाकर पिलाई 307 बच्चों को पोलियो की दवा

काछोला 23 नवंबर -स्मार्ट हलचल।कस्बे सहित क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई।काछोला चिकित्सा प्रभारी डॉ रितेश चौधरी ने बताया की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य की कोई भी पात्र बच्चा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से वंचित ना रह जाए।
प्रभारी सुमित्रा तिवाड़ी ने बताया कि काछोला सेक्टर के काछोला,राजगढ़, सरथला, थलकलां,नाहरगढ़ के 21 पोलियो बूथ के 58 वैक्सीनेटर्स के साथ काछोला में सुमित्रा तिवाड़ी,राजगढ़ सुपरवाइजर चांद मल रेगर, थलकलां , सरथला के सुषमा शरण के साथ आशा सहयोगिनी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने 307 बच्चों को दवा पिलाई।
निरीक्षण के दौरान काछोला चिकित्सा प्रभारी डॉ रितेश चौधरी ने पोलियो कार्यक्रम में लगे कार्मिकों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम में कोताही नहीं बरते,और घर घर जाकर सर्वे करे कि पहले दिन किस कारण वश छूट गए है उन्हें अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाई जाए जिससे स्वास्थ्य विभाग का शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की जा सके।
वही डॉ चौधरी ने आमजन से अपील की कि अपने घरों पर आने वाली मोबाइल टीम का सहयोग करे,और तीसरे दिन मंगलवार को भी शेष रहे बच्चों को घर घर दवा पिलाई जाएगी।