Homeभीलवाड़ाराहुल गाँधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

राहुल गाँधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

भाजपाई नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर दिये जा रहे अनर्गल बयानो के विरोध में कांग्रेस ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया

मोनू नामदेव। 

शाहपुरा, शनिवार 21 सितम्बर। स्मार्ट हलचल/लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई नेताओं द्वारा की जा रही अनर्गल टिप्पणियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार शनिवार को प्रातः 12:15 बजे गांधी वाटिका, उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आयोजित धरने को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार बैरवा, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक भारद्वाज, रामेश्वर लाल सोलंकी, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय मेहता, कार्यकारी नगर अध्यक्ष रमेश सेन, कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा, रमजान खान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, वरिष्ठ पार्षद मुबारिक हुसैन, नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूरे गांधी परिवार का अपमान कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान का आम नागरिक भी सहन नहीं करेगा। राहुल गाँधी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपाई मंत्रियों और केन्द्रीय नेताओं द्वारा की गयी अनर्गल एवं अपमानजनक टिप्पणियों से भाजपा का चरित्र और मानसिकता सार्वजनिक हो गई हैं। देश भाजपा मुक्त भारत की और अग्रसर हैं और कॉंग्रेस पार्टी गाँव से राजधानी तक ऐसी घटनाओं का पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। अविनाश शर्मा ने बताया कि इस दौरान धरना स्थल पर सेवादल कांग्रेस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयंत जीनगर ओम प्रकाश सिन्धी, अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, प्रॉपर्टी व्यवसायी नूर मोहम्मद, पार्षद प्रत्याशी शांतिलाल बैरवा केशव सपूत, सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES