एनएसयूआई ने किया ब्यावर कलेक्टर कार्यालय का घेराव: छात्रसंघ चुनाव बहाली और मेडिकल-विधि कॉलेज की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल |राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने तथा जिले के महाविद्यालयों व विद्यालयों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सांखला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जिला कलेक्टर के मार्फत माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

10 सूत्रीय प्रमुख मांगें
ज्ञापन में बताया गया कि विधानसभा चुनावों से पूर्व जारी घोषणा पत्र में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने का वादा किया गया था। एनएसयूआई एवं छात्र शक्ति ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखीं:

: छात्रसंघ चुनाव की घोषणा: प्रदेश में अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल कर तिथि घोषित की जाए।

: मेडिकल कॉलेज की स्थापना: ब्यावर जिले में स्वास्थ्य असुविधाओं को दूर करने हेतु मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया जाए।

: विधि (लॉ) कॉलेज: ब्यावर व आसपास की 8 विधानसभाओं के छात्रों को राहत देने के लिए लॉ कॉलेज खोला जाए।

: नवीन छात्रावास: स.ध. राज. महाविद्यालय में दूर-दराज से आने वाले छात्रों हेतु छात्रावास का निर्माण हो।

: शिक्षकों की नियुक्ति: समस्त राजकीय संस्थानों में रिक्त पदों पर शिक्षकों तथा आवश्यकतानुसार प्रबोधकों व संविदा कर्मियों को नियुक्त किया जाए।

: सेमेस्टर प्रणाली बंद हो: महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) में जारी सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त कर पूर्व भांति वार्षिक परीक्षा लागू की जाए।

: विज्ञान UG सीटें बढ़ाना: स.ध. राज. कॉलेज ब्यावर में स्नातक विज्ञान वर्ग की सीटें बढ़ाई जाएं।

: विज्ञान PG संकाय: स.ध. राज. कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर वनस्पति शास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं गणित विभाग खोले जाएं।

: इनडोर स्टेडियम: खेल प्रतिभाओं के लिए स.ध. राज. कॉलेज ब्यावर में इनडोर स्टेडियम बनाया जाए।

: मूल्यांकन में सुधार: MDSU द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की सही जांच कराई जाए, ताकि गिरते परीक्षा परिणाम व अनियमितताओं पर रोक लग सके।

प्रदर्शन में उमड़ी वरिष्ठ नेताओं व छात्र शक्ति की मौजूदगी
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि इन मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो एनएसयूआई प्रदेशभर में उग्र व व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पाल पंवार, खनन प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, सेवादल राष्ट्रीय सचिव कल्पना भटनाकर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इशिका जैन, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राकेश रॉयल, प्रदेश सचिव मेहरबान काठात, साहिल नागौरी, प्रवीण सिखवाल, धर्मेंद्र काला (जैतारण), अजय शर्मा (ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष), धर्म सिंह भाटी (जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष), भरत बाघमार (नगर अध्यक्ष) तथा नरेश मेहता उपस्थित रहे।

साथ ही जशोदा गुर्जर, शोभा चौधरी, धन्ना सिंह भाटी, चेतन सांखला, घनश्याम फुलवारी, विजय फुलवारी, अशोक रांका, पुष्पेन्द्र पाल पंवार, जितेन्द्र सिंह रावत, अमित जोशी, भानु सिंह रावत, प्रवीण खरवा एवं अफजल सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता और कांग्रेसजन शामिल हुए।