भीलवाड़ा । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के महात्मा गाँधी चिकित्सालय पहुंचने पर राजस्थान नर्सेंज यूनियन भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे नर्सेंज की विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया और मांग की कि महात्मा गाँधी अस्पताल मे नर्सेंज के पद वृद्धि हो, 83 नर्सेंज को जिला चिकित्सालय मे ही समायोजित किया जाये और समय पर वेतन दिलवाया जाये । जिला संयोजक अमित व्यास ने बताया की चिकित्सा मंत्री ने सर्वप्रथम नर्सेंज की जन्मदात्री फ्लोरेन्स नाईट एंगल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इस दौरान यूनियन जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने मंत्री को पगड़ी, उपरना पहनाकर भीलवाड़ा पहुंचने पर स्वागत किया और नर्सेंज की मांगो को पूरा करने का आग्रह किया | इस दौरान ललित जीनगर, गिरिराज लड्ढा, करण सिंह, प्रेम चंद खटिख,काशीराम नायक, निखिल विश्नोई,अंकित काबरा, दिनेश खटीक, कुलदीप, धीरज सिंह, अनीता चौधरी, अनीता खोईवाल, रामजस चौधरी मौजूद रहे |
