भीलवाड़ा । रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन जिला प्रवक्ता सुनीता कंवर जादू ने बताया कि संगठन की बैठक संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़, जिलाध्यक्ष सुनीता कँवर राठौड़, संरक्षक वनिता कँवर पँवार के नेतृत्व में व संध्या कँवर चुंडावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई| जिसमें सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई| संस्थापक अध्यक्ष निशा कंवर गौड़ ने बैठक के दौरान बताया कि राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, जयपुर द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों का सर्वेक्षण अभियान 10 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा| अभियान में प्रगणक घर घर जाकर सर्वेक्षण प्रपत्र भरेंगे जिसमें परिवार की संपूर्ण जानकारी भरी जाएगी जिसमें समाजबंधुओं को कॉलम संख्या 6 में जाति/उपजाति का कॉलम है उसमें जाति रावणा राजपूत अंकित करवाये ताकि रावणा राजपूत जाति की वास्तविक जनसंख्या सामने आ सके| इसके लिए अभियान चलाकर समाजबंधुओं को जागरूक किया जाएगा कि वह घर पर आए प्रगणक को परिवार की सही जानकारी दे व जाति कॉलम मे रावणा राजपूत अंकित करवाये| जिलाध्यक्ष सुनीता कँवर राठौड़ ने बताया कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई| बैठक में समाज के होनहार जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा में भामाशाहों के माध्यम से सहयोग दिलवाया जा सके इस हेतु प्रयास किये जायेंगे| बालिका शिक्षा व समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के तहत स्व रोजगार हेतु प्रेरित किया जायेगा| आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई|
बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज कँवर चुंडावत, जिला प्रवक्ता सुनीता कँवर जादू, सीता कंवर गहलोत, प्रेम कँवर, विमला कँवर सहित पदाधिकारीगण मौजूद थे|
