बूथों पर पहुंचे चुनाव के बड़े अफसर, परखी मतदान और सुरक्षा की व्यवस्थाएं

संभागीय आयुक्त, आईजी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने जैतारण व रास क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अनिल कुमार खींची

ब्यावर । स्मार्ट हलचल।पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़, आईजी अजमेर रेंज डॉ. रवि सबरवाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के साथ जैतारण एवं रास क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया।अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजामों एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान की स्थिति का अवलोकन कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना रहा। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।