आईटीआई गंगापुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जून से

मुकेश गुर्जर

गंगापुर|स्मार्ट हलचल।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गंगापुर में सत्र 2026-27/28 हेतु विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।
सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) श्री बुधा प्रकाश जीनगर ने बताया कि संस्थान में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ICTSM, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (RAC), वेल्डर, कोपा तथा मैकेनिक डीजल सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात 17 जुलाई 2026 तक प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रथम सीट आवंटन 24 जुलाई 2026 को होगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के एसएसओ (SSO) पोर्टल अथवा निकटतम ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संस्थान प्रशासन ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन कर कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।