स्वस्थ बालिकाएं ही सुनिश्चित कर सकती हैं बेहतर शिक्षा : स्वास्थ्य-पोषण प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर लिया भाग

अनिल कुमार खींची

ब्यावर । स्मार्ट हलचल|महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसाडिया में बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता को लेकर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े सवालों के जवाब दिए।प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बालिकाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य तथा एनीमिया से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजकों ने ‘स्वस्थ बालिकाएं, सुनिश्चित शिक्षा’ के संदेश के साथ बताया कि स्वस्थ रहकर ही बालिकाएं अपनी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ा सकती हैं।

प्रश्नोत्तरी में विजेता रही बालिकाओं को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी ने पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को लेकर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में उर्मिला कांवरिया, कविता टांग, दीपिका अहीर एवं अर्चना शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।