> मादक पदार्थ तस्कर शंकर सिंह व सह-अभियुक्त नाहर सिंह की काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत स्थाई फ्रीज

मादक पदार्थ तस्कर शंकर सिंह व सह-अभियुक्त नाहर सिंह की काली कमाई से अर्जित करोड़ों की चल-अचल सम्पत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत स्थाई फ्रीज
> अब ड्रग माफिया नही कर सकेंगें काली कमाई से अर्जित सम्पत्तियों का उपयोग, बिक्री व हस्तांतरण
> झालावाड़ पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत नशा माफियाओं के साम्राज्य के समूल नाश का संकल्प लगातार जारी

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल / भवानी मंडी. झालावाड़ जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से कमाए गए संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए दो तस्करों की करोड़ों रुपए की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के धारा 68 के तहत स्थाई फ्रिज की गई
पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध पुन: ऐतिहासिक कार्यवाही की है। मादक पदार्थ तस्करी के समूल नाश की परिकल्पना के साथ आरंभ किए गए ऑपरेशन दिव्य प्रहार-1 के माध्यम से मादक पदार्थ तस्करों/नशा माफियाओं की जड़ों पर गहरा वार किये जाने की सफल क्रियान्विति के उपरान्त झालावाड़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य को लक्षित कर सतत रूप से पुन: कठोर प्रहार करने हेतु माह जनवरी, 2026 से ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 प्रारंभ किया गया। इस अभियान में पूर्व की भांति ही मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारियां के साथ-साथ ऐसे अपराधों से अर्जित की गई उस ‘काली कमाई’ को भी नष्ट किये जाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है, जिसके दम पर नशा तस्कर समाज में आमजन पर अपना रसूख जमाते थे।

अभियान की पृष्ठभूमि और रणनीति:-
जिले में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर शंकर सिंह व सह-अभियुक्त नाहर सिंह के द्वारा अवैध तस्करी से अर्जित की गई चल- अचल संपत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय की एमओबी शाखा में गोपनीय रूप से डेटाबेस तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बन्धित थानाधिकारी थाना डग से साझा की गई जिनके द्वारा समस्त गोपनीय आसूचनाओं के आधार पर अपराधी व उनके सहयोगियों की इन अवैध आर्थिक सम्पत्तियों को फ्रीज किये जाने हेतु अग्रिम जांच व फ्रीजिंग कार्यवाही सम्पादित की गई।

गठित टीम :-
इस ऑपरेशन को सफल बनाने हेतु ऑपरेशन दिव्य प्रहार-1 के दौरान गठित की गई टीम के सदस्यों 1. श्री हेमन्त शर्मा स0उ0नि0, 2. श्री पिंकू मैरोठा हैड कानि0 377, 3. श्री वीकेश कुमार शर्मा कानि0 994 एवं 4. श्री नितेश यादव कानि0 376 द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में कार्य करते हुए थानाधिकारी थाना डग का सहयोग कर जांच प्रक्रिया के दौरान चरणबद्ध रूप से कार्यवाही सम्पादित करवाई गई।

जांच प्रक्रिया का आरंभ:-
जांच प्रक्रिया के दौरान थानाधिकारी थाना डग द्वारा सर्वप्रथम अपने थाना क्षेत्र में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर शंकर सिंह व सह-अभियुक्त नाहर सिंह के नाम पर मादक पदार्थ तस्करी से प्राप्त आय से क्रय की गई संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया।

प्रशासनिक समन्वय:-
इस कार्यवाही के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग का समुचित सहयोग किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान करवाया और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उनके वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन कर त्वरित मूल्यांकन रिपोर्ट प्रदान की गई।

पृष्ठभूमि, प्रस्ताव एवं स्थाई फ्रीजिंग कार्यवाही:-
मादक पदार्थ तस्कर शंकर सिंह व उनके सह-अभियुक्त नाहर सिंह के विरुद्ध पूर्व में पंजीबद्ध मादक पदार्थ तस्करी से सम्बन्धित आपराधिक प्रकरणों की कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित मादक पदार्थ एवं अपराध में प्रयुक्त वाहन जप्त किये गये हैं-
एनडीपीएस एक्ट के दर्ज कुल प्रकरण मादक पदार्थ का प्रकार व उसकी मात्रा अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ का मूल्य (रुपये) मादक पदार्थ तस्करी के दर्ज प्रकरणों में जब्त वाहन
दुपहिया वाहन चौपहिया वाहन
01. 05 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा
02 किलो 200 ग्राम अफीम 81,000/- रु
11,00,000/- रु 77,000 रु
11,81,000/- रु 77,000/-रुपये
जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 के तहत पिछले 08 माह में की गई कार्यवाहियों के लगातार क्रम में इन मादक पदार्थ तस्करों शंकर सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह जाति सौन्धिया राजपुत निवासी देवगढ थाना डग तहसील डग जिला झालावाड़ राज0 व सह-अभियुक्त नाहर सिंह पिता शंकर लाल जाति ऑँजना पटेल निवासी पटेलों का मौहल्ला कचनारा थाना नागेश्वर उन्हेल जिला झालावाड राज0 की चल-अचल सम्पत्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-68एफ के तहत तैयार कर प्रस्तुत किये गये प्रस्ताव में सक्षम प्राधिकारी द्वारा उनकी निम्नलिखित चल-अचल सम्पत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज किया गया है।
मकान की सं. मूल्य कृषि भूमि की संख्या मूल्य वाहन की संख्या मूल्य
दुपहिया (05) चौपहिया (01)
01 02 03 04 05 06 07
कुल मकान-01 बाजार मूल्य 83,22,247/- रुपये – – 4,61,567/- रुपये 16,31,900/- रुपये 20,93,467/- रुपये
कॉलम सं0 02, 04 व 07 का कुल बाजार मूल्य *1,04,15,714/- (एक करोड़ चार लाख पन्द्रह हजार सात सौ चौदह रुपये)*
पुलिस कार्यवाही का प्रभाव:-
थानाधिकारी थाना डग ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-68 (एफ) के प्रावधानों के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज़ करवाने की कार्यवाही की, जिसे सक्षम प्राधिकारी ** द्वारा विधिक रूप से अनुमोदित किया जा चुका है। अब मादक पदार्थ तस्कर शंकर सिंह व उसके सहयोगियों द्वारा अवैध आय से अर्जित अपनी ही संपत्तियों का उपभोग या विक्रय नहीं कर सकेंगे, जिससे समाज में यह सन्देश स्पष्ट रूप से जायेगा कि यदि मादक पदार्थ तस्करी से अनुचित रूप से सम्पत्तियां अर्जित कर भी ली जायें तो ऐसी सम्पत्तियां स्थायी नहीं रहती और विधिक कार्यवाही के अधीन बनी रहती हैं।

झालावाड़ पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों को कड़ा संदेश:
झालावाड़ पुलिस के ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 के लगातार क्रम में की गई इस उल्लेखनीय कार्यवाही पर प्रसारित सन्देश यह कि “हम ना केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगे बल्कि उनकी और उनके सहयोगियों की अवैध आय से अर्जित सम्पत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कुर्की कार्यवाही करवायेंगे” की पुन: पुष्टि कर जिला पुलिस की दृढ़ भावना को साकार रूप प्रदान करती है और मादक पदार्थ तस्करों द्वारा अवैध आय से अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों के विरुद्ध भविष्य में इसी प्रकार कार्यवाही जारी रखने के संकल्प को दोहराती है।

विशेष भूमिका:-
इस कार्यवाही में निम्न पुलिस कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है-
हेमन्त शर्मा, स0उ0नि0, विभागीय जांच शाखा, एस0पी0ओ0 झालावाड़।
पिंकू मैरोठा, हैड कानि0 377 एम0ओ0बी0 शाखा झालावाड़।
वीकेश कुमार शर्मा कानि0 994 सायबर थाना झालावाड़।
नितेश यादव कानि0 376 सायबर टीम झालावाड़।