सुरक्षित गुलाबपुरा की दिशा में नगर पालिका की पहल, CCTV कैमरों से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर रखी जा रही पैनी नजर बिजयनगर

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

गुलाबपुरा।स्मार्ट हलचल|शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका गुलाबपुरा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि एवं सांवरिया मल्टीवेंचर्स लिमिटेड के चेयरमैन राजाराम वैष्णव ने शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई में सहायता के उद्देश्य से सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया।
राजाराम वैष्णव ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुलाबपुरा को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शहर की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। इससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा और शहर में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल विकास कार्य करवाना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना भी है।
हमारा संकल्प – सुरक्षित गुलाबपुरा, स्वच्छ गुलाबपुरा और समृद्ध एवं विकसित गुलाबपुरा।