11 दिसंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, 4 जनवरी को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और त्रुटियां सुधारने की तैयारी कर लें। निर्वाचन विभाग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 12 नवंबर को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित होगा और 11 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदान केंद्रों का पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थितकरण 2 नवंबर तक किया जाएगा। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। इसके बाद 4 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
ये हैं प्रमुख तारीखें:
2 नवंबर : मतदान केंद्रों का पुनर्गठन।
12 नवंबर : प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन।
12 नवंबर से 11 दिसंबर : दावे-आपत्तियां।
28 दिसंबर : दावे-आपत्तियों का निस्तारण।
4 जनवरी : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।