स्मार्ट हलचल|
सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट से सांसद दामोदर अग्रवाल दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिस लाइन में होगा समापन; युवाओं सहित आमजन जुटेंगे एकता की दौड़ में
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को भीलवाड़ा में एकता का संदेश लेकर शहर दौड़ेगा। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे।
दौड़ सुबह 8 बजे जिला कलेक्ट्रेट से शुरू होगी। सांसद दामोदर अग्रवाल हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। निर्धारित मार्ग से गुजरती हुई रैली पुलिस लाइन पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने आयोजन की जिम्मेदारी जिला परिषद सीईओ चन्द्रभान सिंह भाटी को नोडल अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी हेमेन्द्र सिंह राणावत को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी है। संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।