खान्या के बालाजी के यहा हुआ पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम
राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|श्रावण मास के पावन अवसर पर 18 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक श्री खान्या के बालाजी मन्दिर प्रांगण शाहपुरा में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगी।कथा का वाचन पंडित देवकिशन जी शास्त्री महाराज के श्रीमुख से होगा। कथा के माध्यम से भगवान शिव के दिव्य चरित्र, शिवभक्ति, धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा।कार्यक्रम के प्रथम दिवस 18 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे श्री भाणा गणेश जी मंदिर से भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुँचेगी।
यह कथा श्री बालाजी महिला मण्डल एवं समस्त भक्तजन खान्या के बालाजी द्वारा कराई जाएगी। शाहपुरा से सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कथा एवं कलश यात्रा में सहभागी बनने तथा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की अमृतमयी कथा का श्रवण करने का आग्रह किया है।
इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में श्री श्री 108 श्री रामदास जी त्यागी महाराज (महंत खान्या के बालाजी एवं नृसिंग द्वार) द्वारा किया गया जिसमें पुखराज जोशी,मदन बाछड़ा,धनराज चन्देरिया, शंकर गुर्जर,राजेन्द्र चन्देरिया, नारायण बोहरा,निल चन्देरिया, सोनू लोहार,नवीन सेन,रामस्वरूप चावला, रामस्वरूप टेपण,शंकर खींची,राजेश सोलंकी व महिला मण्डल से विमला देवी शर्मा,कन्या देवी टेपण,लाड़ देवी गुर्जर,सीता देवी खटीक, विमला देवी खटीक, बादाम देवी खटीक, मंजू देवी खटीक, गायत्री देवी शर्मा,सुशीला देवी सुवालका,राजू देवी शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
